04 जून को सीतापुर के शिवनाथपुर में 12 ग्राम पंचायतों हेतु जनसमस्या निवारण शिविर का होगा आयोजन

अम्बिकापुर, 03 जून 2026/sns/-  “सुशासन तिहार-2026“ अंतर्गत 04 जून को विकासखण्ड सीतापुर के शिवनाथपुर शिविर स्थल (हाई स्कूल के पास) में शिविर लगेगा। जिसमें 12 ग्राम पंचायतों भारतपुर, बेलजोरा, ढोढागांव, गेरसा, धरमपुर, गिरहुलडीह, केरजू, कुनमेरा, सरगा, शिवनाथपुर, रजौटी, ललितपुर के ग्रामीण अपने मांगो एवं शिकायतों सम्बन्धी आवेदन देंगे। शिविर प्रभारी अधिकारी अनुविभागीय अधिकारी (राजस्व) सीतापुर एवं सहायक प्रभारी अधिकारी मुख्य कार्यपालन अधिकारी जनपद पंचायत सीतापुर होंगे। बता दें शासन के निर्देशानुसार जन शिकायतों का समयबद्ध एवं प्रभावी निराकरण सुनिश्चित करने तथा आम जनता को सुगम, पारदर्शी एवं त्वरित रूप से सेवाओं की उपलब्धता सुनिश्चित कराने हेतु सुशासन तिहार 2026 अंतर्गत 10 जून तक जिले में शिविर आयोजित होंगे।

About The Author