शासकीय औद्योगिक प्रशिक्षण संस्था उदयपुर में प्रवेश हेतु 15 जून तक आवेदन आमंत्रित
अम्बिकापुर, 03 जून 2026/sns/- शासकीय औद्योगिक प्रशिक्षण संस्था उदयपुर के प्राचार्य ने बताया कि शासकीय औद्योगिक प्रशिक्षण संस्था (आईटीआई) उदयपुर में संचालित एक वर्षीय व्यवसाय ट्रेड कोपा में सत्र 2026-2027 में प्रवेश हेतु 15 जून 2026 तक आवेदन आमंत्रित किए गए हैं। प्रवेश के लिए इच्छुक आवेदक स्वयं अथवा किसी भी लोक सेवा केंद्र च्वाईस सेन्टर के माध्यम से पोर्टल cgiti.admissions.nic.in पर आवेदन कर सकते हैं। अधिक जानकारी के लिए शासकीय औद्योगिक प्रशिक्षण संस्था उदयपुर में उपस्थित होकर जानकारी प्राप्त कर सकते हैं।