शासकीय आईटीआई में प्रवेश हेतु ऑनलाईन आवेदन प्रारंभ

सुकमा, 03 मई 2026/sns/-शासकीय औद्योगिक प्रशिक्षण संस्था सुकमा, कोण्टा, छिन्दगढ़ एवं जगरगुंडा में विभिन्न व्यवसायों में प्रवेश हेतु आवेदन आमंत्रित किए जा रहे हैं। इच्छुक अभ्यर्थी 15 जून 2026 तक ऑनलाइन आवेदन कर सकते हैं। आवेदन विद्युतकार, फिटर, डीजल मैकेनिक, वेल्डर एवं कोपा (एस.सी.वी.टी., एन.सी.वी.टी.) व्यवसायों में प्रवेश के लिए किया जा सकता है। अधिक जानकी के लिए शासकीय औद्योगिक प्रशिक्षण संस्थान सुकमा में संपर्क किया जा सकता है।

About The Author