05 जून को विकासखण्ड लखनपुर के लटोरी में 18 ग्राम पंचायतों हेतु जनसमस्या निवारण शिविरों का होगा आयोजन

अम्बिकापुर, 04 जून 2026/sns/-  “सुशासन तिहार-2026“ अंतर्गत 05 जून को विकासखण्ड लखनपुर के लटोरी शिविर स्थल (हाई स्कूल मैदान) में शिविर लगेगा। जिसमें 18 ग्राम पंचायतों लटोरी, जमगला, लैगा, खुटिया, पोतका, निम्हा, बगदर्री, कटकोना, बिनकरा, मुटकी, तराजू, अंधला, उमरौली, गुमगराकला, गुमगराखुर्द, परसोढ़ीकला, जयपुर (ख) के ग्रामीण अपने मांगो एवं शिकायतों सम्बन्धी आवेदन देंगे। शिविर प्रभारी अधिकारी अनुविभागीय अधिकारी (राजस्व) उदयपुर एवं सहायक प्रभारी अधिकारी मुख्य कार्यपालन अधिकारी जनपद पंचायत लखनपुर होंगे। बता दें शासन के निर्देशानुसार जन शिकायतों का समयबद्ध एवं प्रभावी निराकरण सुनिश्चित करने तथा आम जनता को सुगम, पारदर्शी एवं त्वरित रूप से सेवाओं की उपलब्धता सुनिश्चित कराने हेतु सुशासन तिहार 2026 अंतर्गत 10 जून तक जिले में शिविर आयोजित होंगे।

About The Author