रामगढ़ महोत्सव के सम्बन्ध में 08 जून को होगी बैठक

अम्बिकापुर, 04 जून 2026/sns/-  प्रथम आषाढ दिवस के अवसर पर प्रति वर्ष की भांति विकासखण्ड उदयपुर में रामवनगमन पर्यटन परिपथ स्थल रामगढ़ में स्थित विश्व की प्राचीनतम नाट्य शाला में दो दिवसीय “रामगढ महोत्सव“ 2026 का आयोजन 29 एवं 30 जून 2026 को किया जाना है। जिसके सम्बन्ध में 08 जून 2026 को  दोपहर 01ः00 बजे जिला स्तरीय अधिकारियों की बैठक का आयोजन किया गया है। बैठक में सर्व सम्बन्धितों को निर्धारित तिथि एवं समय पर उपस्थित होने कहा गया है।

About The Author