नगर पालिकाओं एवं त्रिस्तरीय पंचायतों के आम व उप निर्वाचन मई 2026

राजनांदगांव, 04 जून 2026/sns/-नगरपालिका आम निर्वाचन 2026 अंतर्गत नगर पंचायत घुमका के अध्यक्ष पद एवं 15 पार्षद पद के लिए मतदान पश्चात मतगणना 4 जून 2026 को सुबह 9 बजे से स्वामी आत्मानंद शासकीय अंग्रेजी व हिन्दी उत्कृष्ट विद्यालय में किया जाएगा। 15 ईव्हीएम मशीनों की मतगणना 15 टेबल में एक राऊण्ड में की जाएगी। वहीं त्रिस्तरीय पंचायत उप निर्वाचन 2026 अंतर्गत जनपद पंचायत सदस्य के 1 पद, सरपंच के 1 पद, पंच के 25 पद मतदान पश्चात मतगणना परिणामों की घोषणा की जाएगी।

About The Author