विश्व सायकल दिवस के अवसर पर 07 जून को सायकल रैली का होगा आयोजन
अम्बिकापुर, 05 जून 2026/sns/- खेल एवं युवा कल्याण विभाग के सहायक संचालक ने बताया कि ’’फिट इंडिया मूवमेंट’’ के अन्तर्गत “Sundays on Cycle” अभियान का आयोजन ’’विश्व सायकल दिवस ” (World Bicycle Day 2026) 07 जून 2026 को प्रातः 07ः00 बजे से किया जा रहा है। सायकल रैली घड़ी चैक से प्रारम्भ होकर देवीगंज रोड, संगम चैक, महामाया चैक से होकर गुरूनानक चैक से लरंगसाय चैक से अकाशवाड़ी चैक से दुर्गा मंदिर गेट होते हुए गांधी स्टेडियम परिसर में सम्पन्न होगा। उन्होंने बताया कि अभियान का उद्देश्य आमजन में फिटनेस, स्वास्थ्य जागरूकता एवं नियमित शारीरिक गतिविधियों के प्रति सकारात्मक वातावरण निर्मित करना है। उन्होंने आयोजन में नगर के लोगों, अधिकारी-कर्मचारियों, खेल संघों, युवा संगठनों एवं विद्यार्थियों को अधिक से अधिक संख्या में भाग लेने अपील किया है।