विश्व सायकल दिवस 07 जून को सायकल रैली का होगा आयोजन
जांजगीर-चांपा, 05 जून 2026/sns/- संचालनालय खेल एवं युवा कल्याण, छत्तीसगढ़ रायपुर के निर्देशानुसार विश्व सायकल दिवस के अवसर पर 07 जून 2026 (रविवार) को प्रातः 6.30 बजे से जिले में सायकल रैली का आयोजन किया जाएगा। सायकल रैली हाई स्कूल मैदान जांजगीर से प्रारंभ होकर कचहरी चौक, नेताजी चौक, लिंक रोड एवं बीटीआई (अटल चौक) होते हुए पुनः हाई स्कूल मैदान जांजगीर में समाप्त होगी। डिप्टी कलेक्टर एवं जिला खेल अधिकारी ने बताया कि फिटनेस को दैनिक दिनचर्या में शामिल करने के उद्देश्य से आयोजित इस सायकल रैली में स्थानीय खिलाड़ियों, नागरिकों, विद्यार्थियों, युवाओं, शासकीय अधिकारियों-कर्मचारियों तथा जनसामान्य से अधिक से अधिक संख्या में सहभागिता करने कहा है।