टेम्पल ईस्टेट के मंदिरों में पूजा भोग सामग्री प्रदाय हेतु प्रस्ताव आमंत्रित
जगदलपुर, 05 जून 2026/sns/- व्यवस्थापक टेम्पल ईस्टेट एवं तहसीलदार जगदलपूर द्वारा टेम्पल ईस्टेट के 22 मंदिरों में प्रति माह पूजा भोग सामग्री प्रदाय के लिए जीएसटी धारी प्रतिष्ठानों से 11 जून 2026 को सायंकाल 04 बजे तक प्रस्ताव आमंत्रित किया गया है। पूजा भोग सामग्री में चावल मासूरी, राहर दाल, आटा, घी, चिराग तेल, अगरबत्ती, खड़ा मिर्च, आयोडिनयुक्त नमक, पीसी हल्दी इत्यादि सम्मिलित है। निर्धारित तिथि एवं समय केे पश्चात प्राप्त प्रस्ताव अमान्य किये जायेंगे।