नैनो यूरिया और नैनो डीएपी से कम लागत में बेहतर उत्पादन

सारंगढ़-बिलाईगढ़, 5 जून 2026/sns/-जिले के बिलाईगढ़ विकासखंड के ग्राम कोरकोटी के प्रगतिशील किसान हेमंत पटेल नैनो उर्वरकों के सफल उपयोग से खेती में बेहतर परिणाम प्राप्त कर रहे हैं। उन्होंने बताया कि वे पिछले एक वर्ष से धान की फसल में नैनो यूरिया और नैनो डीएपी का उपयोग कर रहे हैं, जिससे खेती की लागत कम हुई है और फसल की गुणवत्ता में भी उल्लेखनीय सुधार देखने को मिला है।

किसान हेमंत पटेल के अनुसार, पहले दानेदार यूरिया, नैनो यूरिया और नैनो डीएपी की छोटी बोतलों को आसानी से खेत तक ले जाया जा सकता है तथा छिड़काव के माध्यम से इसका उपयोग सरलता से किया जा सकता है। नैनो उर्वरकों के उपयोग से धान की फसल अधिक हरी-भरी और स्वस्थ दिखाई देती है। पौधों की वृद्धि बेहतर होती है। पोषक तत्वों का प्रभावी उपयोग होने से उत्पादन क्षमता में भी सकारात्मक परिणाम मिल रहे हैं। सबसे महत्वपूर्ण बात यह है कि कम मात्रा में उर्वरक के उपयोग से किसानों का खर्च घट रहा है, जिससे खेती अधिक लाभकारी बन रही है।

किसान हेमंत पटेल ने जिले के किसानों से को अपना अनुभव साझा करते हुए कहा कि वे भी नैनो यूरिया और नैनो डीएपी का उपयोग कर इसके लाभों का अनुभव करें। कम लागत में बेहतर फसल उत्पादन और खेती को अधिक लाभकारी बनाने के लिए नैनो उर्वरक एक प्रभावी विकल्प साबित हो रहे हैं। नैनो उर्वरक आधुनिक कृषि की दिशा में एक महत्वपूर्ण कदम है। इससे समय, श्रम और परिवहन लागत की बचत होती है तथा पर्यावरण पर भी सकारात्मक प्रभाव पड़ता है।

About The Author