कलेक्टर की अध्यक्षता में डीसीसी व डीएलआरसी की बैठक 06 जून को

दुर्ग, 05 जून 2026/sns/- कलेक्टर श्री अभिजीत सिंह की अध्यक्षता में 06 जून 2026, शनिवार को अपरान्ह 5.00 बजे से कलेक्टर कार्यालय दुर्ग के सभाकक्ष में जिला स्तरीय सलाहकार समिति (डीसीसी) तथा जिला स्तरीय समीक्षा समिति (डीएलआरसी) की महत्वपूर्ण बैठक आयोजित की गई है। इस बैठक में जिले के अंतर्गत आने वाले सभी बैंकों के जिला समन्वयकों, शाखाओं और संबंधित शासकीय विभागों के अधिकारियों की उपस्थिति अनिवार्य की गई है। पिछली डीसीसी बैठक में सदस्यों की अनुपस्थिति और अधूरी जानकारी को कलेक्टर श्री सिंह एवं भारतीय रिजर्व बैंक (आरबीआई) द्वारा अत्यंत गंभीरता से लिया गया है, तथा अनुपस्थित सदस्य बैंकों व विभागों के नाम आवश्यक कार्यवाही हेतु उनके नियंत्रक कार्यालयों को भेजने के निर्देश दिए गए हैं। इस बैठक में सभी सदस्यों की उपस्थिति अति आवश्यक है। समस्त जिला समन्वयक एवं संबंधित अधिकारियों को पिछले बैठक की कार्यवाही की रिपोर्ट, अपनी अधीनस्थ शाखाओं द्वारा शासकीय योजनाओं के अंतर्गत किए गए ऋण स्वीकृति एवं वितरण की अद्यतन जानकारी के साथ निर्धारित समय पर बैठक में उपस्थिति सुनिश्चित करने कहा गया है।

About The Author