गौ सम्मान आह्वान अभियान की जिला स्तरीय समीक्षा एवं कार्य योजना बैठक 9 जून को
राजनांदगांव, 2026/sns/- राष्ट्रव्यापी गौ सम्मान आह्वान अभियान के दूसरे चरण की समीक्षा एवं कार्ययोजना के संबंध में मंगलवार 9 जून 2026 को सुबह 10 बजे मां पंचगव्य चिकित्सा एवं गौरक्षा अनुसंधान केन्द्र बसंतपुर महामाया चौक राजनांदगांव बैठक आयोजित की गई है। बैठक में जिला स्तर पर आयोजित गौ सम्मान आह्वान अभियान के दूसरे चरण 27 जुलाई 2026 की तैयारी के संबंध में चर्चा कर कार्ययोजना बनाई जाएगी। बैठक में सभी गौ भक्तों एवं सामाजिक कार्यकर्ताओं को अधिक से अधिक संख्या में उपस्थित होने का आग्रह किया गया है। बैठक के संबंध में अन्य जानकारी के लिए मोबाईल नंबर 7389104110, 9329581350 पर संपर्क किया जा सकता है।