जिला स्तरीय कक्षा 7वीं नवीन पाठ्यपुस्तक आधारित बीआरजीएस प्रशिक्षण संपन्न हुआ
बीजापुर 07 जून 2026- छत्तीसगढ़ राज्य शैक्षिक अनुसंधान एवं प्रशिक्षण परिषद शंकर नगर रायपुर के निर्देशन और डाइट प्राचार्य वेंकट रमन के मार्गदर्शन एवं नेतृत्व में बीजापुर जिले के चारों विकासखंड के 96 बीआरजीएस का कक्षा 7वीं नवीन पाठ्यपुस्तक आधारित उच्च प्राथमिक शिक्षकों का जिला स्तर पर पांच दिवसीय प्रशिक्षण 01 से 05 जून तक पांच दिवससीय प्रशिक्षण एससीईआरटी द्वारा प्रशिक्षित डीआरजीएस के माध्यम से जिला शिक्षा एवं प्रशिक्षण संस्थान (डाइट) बीजापुर में डाइट फेकल्टी एवं विकासखंडों से आए शिक्षकों की उपस्थिति में पूजा अर्चना एवं सरस्वती वंदना के साथ शुभारंभ होते हुए संपन्न हुआ।
जिले के चारों विकासखंड से चयनित सभी विषयों हिंदीं, अंग्रेजी, संस्कृत, गणित, विज्ञान एवं समाजिक विज्ञान शिक्षकों का अलग-अलग कक्षों में डीआरजीएस के माध्यम से राज्य से प्रदाय समय सारणी अनुसार, दिवसवार नवीन पाठ्यपुस्तकों का परिचय, महत्व, रूपरेखा एवं सभी विषयों की विषयगत अवधारणाओं को गतिविधियों के माध्यम से प्रस्तुतीकरण के साथ चर्चा-परिचर्चा करते हुए समझ विकसित किया गया। प्रशिक्षण के अंतिम दिवस डाइट प्राचार्य ने सभी प्रतिभागियों से चर्चा परिचर्चा करते हुए, नवीन पाठ्यपुस्तक पर आधारित बीआरजीएस प्रशिक्षण के महत्व एवं क्रियान्वयन आदि के बारे में विस्तार से बताया और शिक्षक प्रशिक्षण में बताई गई जानकारियों को विद्यालय में बेहतर रूप से संचालित करने का अनुरोध किया। प्रशिक्षण के सभी विषयों के डीआरजीएस द्वारा एससीईआरटी के निर्देशानुसार प्रशिक्षण प्रदाय कर सभी विषयगत अवधारणाओं को ब्लाकोंध्शालाओं में बेहतर ढंग से करवाने हेतु प्रेरित किया। प्री टेस्ट एवं पोस्ट टेस्ट का आयोजन भी हुआ। तत्पश्चात प्रमाण पत्रों का वितरण कर सभी की उपस्थिति में फोटो सेशन के साथ प्रशिक्षण का समापन ह