सहकारी समितियों में खाद-बीज की पर्याप्त उपलब्धता किसानों के खिले चेहरे

अम्बिकापुर, 08 जून 2026/sns/-   खरीफ सीजन की शुरुआत के साथ ही अन्नदाताओं ने खेती-किसानी की तैयारियां तेज कर दी हैं। शासन द्वारा किसानों को समय पर और बिना किसी परेशानी के कृषि खाद-बीज उपलब्ध कराने की व्यवस्था की गई है। मुख्यमंत्री श्री विष्णु देव साय के नेतृत्व में राज्य सरकार की किसान-हितैषी नीतियों का ही परिणाम है कि जिले की सहकारी समितियों में खाद और बीज का पर्याप्त भंडारण सुनिश्चित किया गया है और किसानों को पारदर्शी तरीके से इसका वितरण किया जा रहा है।

शासन की इस सुदृढ़ और सुलभ व्यवस्था का लाभ पाकर किसान बेहद उत्साहित हैं। अम्बिकापुर विकासखंड के फुन्डुडीहारी के कृषक श्री महेश कुमार बाला के चेहरे पर खुशी देखने को मिली।

समिति में बिना किसी झिझक के मिल रहा सारा सामान
धान की खेती के लिए अपनी स्थानीय सरकारी समिति में खाद और बीज लेने पहुंचे महेश कुमार बताते हैं कि उन्हें समिति से सामग्री प्राप्त करने में कोई भी दिक्कत या परेशानी का सामना नहीं करना पड़ा। उन्होंने अपनी खुशी जाहिर करते हुए बताया, ”धान की खेती का सीजन आ गया है। मैं समिति में खाद लेने आया था और मुझे पर्याप्त रूप से सभी खाद मिल चुके हैं। मुझे नैनो यूरिया, नैनो डीएपी, इफको के उत्पाद और यूरिया के बैग के साथ-साथ धान के बीज भी सुगमता से प्राप्त हो गए हैं।”

सुव्यवस्थित कार्यप्रणाली की सराहना
समिति की व्यवस्थाओं की सराहना करते हुए श्री महेश ने कहा कि समिति का कार्य अत्यंत संतोषजनक है। किसानों को बिना किसी झंझट के सारा सामान उपलब्ध कराया जा रहा है। उन्होंने समय पर खाद-बीज की उपलब्धता और इस बेहतरीन व्यवस्था के लिए प्रदेश के मुख्यमंत्री श्री विष्णु देव साय की सरकार का हृदय से आभार व्यक्त किया,उन्होंने कहा कि किसानों के लिए की जा रही यह व्यवस्था संतोषजनक है और इससे खेती-किसानी के कार्यों को गति मिली है।

About The Author