09 जून को विकासखण्ड सीतापुर के बनेया में 14 ग्राम पंचायतों हेतु जनसमस्या निवारण शिविर का होगा आयोजन

अम्बिकापुर, 08 जून 2026/sns/-   “सुशासन तिहार-2026“ अंतर्गत 09 जून को विकासखण्ड सीतापुर के बनेया शिविर स्थल (हाई स्कूल ग्राउण्ड) में शिविर लगेगा। जिसमें 14 ग्राम पंचायतों आरा, बनेया, बंशीपुर, बेलगांव, भिठुआ, चलता, गुतुरमा, हन्दीसांड, लिचिरमा, पेटला प्रतापगढ़, सूर, राधापुर, उलकिया के ग्रामीण अपने मांगो एवं शिकायतों सम्बन्धी आवेदन देंगे। शिविर प्रभारी अधिकारी अनुविभागीय अधिकारी (राजस्व) सीतापुर एवं सहायक प्रभारी अधिकारी मुख्य कार्यपालन अधिकारी जनपद पंचायत सीतापुर होंगे।

About The Author