प्राकृतिक आपदा पीड़ित 03 परिवार को 12 लाख रूपए की आर्थिक सहायता

जगदलपुर, 09 जून 2026/sns/- कलेक्टर श्री आकाश छिकारा द्वारा राजस्व पुस्तक परिपत्र 6-4 के तहत् प्राकृतिक आपदा पीड़ित 03 परिवार को 12 लाख रूपए की आर्थिक सहायता राशि प्रदान करने की स्वीकृति दी गई है। जिसके तहत तहसील करपावण्ड ग्राम करपावण्ड निवासी नव्या देवांगन की मृत्यु पानी में डूबने से पिता श्री नरसिंह देवांगन को, तहसील बकावण्ड ग्राम मेटावाडा निवासी देवीसिंह की मृत्यु पानी में डूबने से पुत्री गायत्री को चार-चार लाख रूपए की सहायता राशि प्रदान करने की स्वीकृति दी गई है। वहीं तहसील दरभा ग्राम छिन्दावाड़ा कावारास निवासी कमलू की मृत्यु पानी में डूबने से पुत्र बलराम एवं जयराम सहित पुत्री जयमनी को संयुक्त रूप से चार लाख रूपए की सहायता राशि प्रदान करने की स्वीकृति दी गई है। उक्त स्वीकृत सहायता राशि संबंधित हितग्राहियों के बैंक खाते में डीबीटी के जरिए सीधे अंतरित किए जाने के निर्देश संबंधित तहसीलदारों को दिए गए हैं।sns

About The Author