10 जून को गोड़म में होगा सुशासन शिविर
सारंगढ़ बिलाईगढ़, 10 जून 2026/sns/- सुशासन तिहार शिविर सारंगढ़ ब्लॉक के ग्राम गोडम के हाईस्कूल परिसर में 10 जून बुधवार को सुबह 11 बजे से दोपहर तक आयोजन किया जाएगा, जिसमें ग्राम गुड़ेली, जेवरा, गोड़म, पिण्डरी बापा, ग्वालीनडीह, खुर्सी, धौराभांठा, बंजारी, टिमरलगा, हिच्छा, हिर्री, डडाईडीह, भोथली, भीखमपुरा, छर्रा, खैरा छोटे, कुर्राहा, कौवाताल शामिल हैं। शिविर में नागरिक अपनी मांग, सुझाव और शिकायत प्रशासन को दे सकते हैं।