सड़क दुर्घटनाओं को रोकने संयुक्त टीम द्वारा चिन्हित ब्लैकस्पॉट का निरीक्षण

महासमुंद, 10 जून 2026/sns/- माननीय सुप्रीम कोर्ट कमेटी ऑन रोड सेफ्टी, नई दिल्ली के निर्देशानुसार तथा कलेक्टर श्री विनय कुमार लंगेह द्वारा सड़क दुर्घटनाओं में कमी लाने और आमजन की सुरक्षित आवाजाही सुनिश्चित करने के उद्देश्य से सड़क सुरक्षा संबंधी कार्यों की नियमित समीक्षा एवं निगरानी के निर्देश दिए हैं।
जिला परिवहन अधिकारी श्री प्रतीक शुक्ला ने बताया कि निर्देशों के अनुपालन में आज परिवहन विभाग, नेशनल हाईवे, यातायात पुलिस एवं एनएचएआई की संयुक्त टीम द्वारा जिले में चिन्हित ब्लैकस्पॉट्स का स्थल निरीक्षण किया गया। निरीक्षण के दौरान दुर्घटनाओं के कारणों, सड़क की भौतिक स्थिति, संकेतकों की उपलब्धता, दृश्यता संबंधी समस्याओं एवं अन्य सुरक्षा व्यवस्थाओं का परीक्षण किया गया।
संयुक्त दल द्वारा ब्लैकस्पॉट्स के त्वरित निराकरण के लिए आवश्यक सुधारात्मक उपायों की पहचान करते हुए संबंधित विभागों को आवश्यक कार्यवाही के निर्देश दिए। निरीक्षण के दौरान सड़क सुरक्षा मानकों के अनुरूप आवश्यक संकेतक, चेतावनी बोर्ड, रंबल स्ट्रिप, सड़क मरम्मत एवं अन्य सुरक्षा उपायों को प्राथमिकता के आधार पर पूर्ण करने कहा गया।

About The Author