कौशल प्रशिक्षण हेतु आवेदन आमंत्रित

बीजापुर, 10 जून 2026/sns/- जिला परियोजना कार्यालय लाईवलीहुड कॉलेज सोसायटी बीजापुर में केन्द्र एवं राज्य शासन के विभिन्न योजनांतर्गत जिले के युवाओं को जल जीवन मिशन योजनांतर्गत जल वितरण संचालक एवं असिस्टेंट इलेक्ट्रिशियन, बिजली मिस्त्री प्रशिक्षण में निःशुल्क आवासीय प्रशिक्षण जिसमें आवास के सुविधा के साथ-साथ प्रातः नाश्ता, दोपहर एवं रात्रि भोजन की सुविधा प्रदाय करने के लिए आवेदन आमंत्रित किया गया है। प्रशिक्षण के साथ ही कम्प्यूटर एवं व्यक्तिगत निर्माण की निःशुल्क एवं सामान्य कक्षा भी प्रदाय की जाएगी। प्रशिक्षण उपरांत प्रशिक्षणार्थियों को रोजगार एवं स्वरोजगार से जोड़ा जाएगा। उक्त कोर्स में आवेदन करने हेतु कम से कम 8वीं कक्षा उर्त्तीण एवं 18 से 45 वर्ष तक आयु होना अनिवार्य है। इच्छुक आवेदकों का कॉउसलिंग 15 जून 2026 को जिला परियोजना कार्यालय लाईवलीहुड कॉलेज एजुकेशन सिटी (ज्ञानगुड़ी) बीजापुर में आयोजन किया गया है। इच्छुक आवेदक 9201340598, 6260010268 एवं 9399629552 में संपर्क अथवा व्हाटसएप्प के माध्यम से पंजीयन करवा सकते हैं। यह प्रशिक्षण पूर्णतः निःशुल्क है।

About The Author