स्थायी वन समिति की समीक्षा बैठक संपन्न

अम्बिकापुर, 10 जून 2026/sns/-   सरगुजा वनमंडल में वनमण्डलाधिकारी श्री अभिषेक जोगावत के निर्देशन में स्थायी वन समिति की समीक्षा बैठक आयोजित की गई। बैठक में जिला पंचायत सभापति श्री विजय अग्रवाल, जिला पंचायत उपाध्यक्ष श्री देवनारायण यादव, सदस्य श्रीमती पायल सिंह तोमर, श्रीमती राधा रवि उपस्थित रहे।

बैठक में वित्तीय वर्ष 2025-26 के दौरान वन विभाग द्वारा संचालित विभिन्न योजनाओं एवं किए गए कार्यों का विस्तृत विवरण प्रस्तुत किया गया तथा उनकी समीक्षा की गई। समिति के सदस्यों द्वारा विभागीय कार्यों पर चर्चा करते हुए आवश्यक सुझाव दिए गए।इस अवसर पर आगामी वर्षों में अधिकाधिक वृक्षारोपण एवं वन संवर्धन गतिविधियों पर विशेष ध्यान देने के निर्देश दिए गए। साथ ही हाथियों द्वारा फसल, मकान एवं अन्य संपत्तियों को पहुंचाई जाने वाली क्षति के मामलों में प्रभावित व्यक्तियों को प्रदान की जाने वाली क्षतिपूर्ति संबंधी प्रावधानों एवं प्रक्रियाओं की जानकारी भी सदस्यों को दी गई। बैठक में वन संरक्षण, वन्यजीव प्रबंधन एवं जनसहभागिता को बढ़ावा देने हेतु समन्वित प्रयासों पर बल दिया गया।

About The Author