अवैध शराब पर प्रशासन की सख्त कार्रवाई
बलौदाबाजार,10 जून 2026/sns/-कलेक्टर कुलदीप शर्मा मार्गदर्शन में अवैध शराब के विरुद्ध आबकारी एवं पुलिस विभाग द्वारा सख्त कार्यवाही की जा रही है। लगातार जांच एवं दबिश से आरोपियों से अवैध शराब एवं वाहन जब्त किया जा रहा है। आबकारी विभाग द्वारा माह मार्च से मई 2026 तक 49 वाहनो को राजसात किया गया है। प्राप्त जानकारी के अनुसार आबकारी विभाग द्वारा धारा 34(2) के तहत माह मार्च में 1 दो पहिया वाहन अप्रैल में 2 मोटर सायकल, मई में 43 दो पहिया एवं 3 चार पहिया वाहन का राज सात किया गया है। इन वाहनो का जल्द ही नीलामी की प्रक्रिया शुरू की जाएगी। पुलिस विभाग द्वारा राजसात किये गये कुल 82 वाहनो की नीलामी माह अप्रैल 2026 में की गई जिससे 11लाख 6 हजार रुपए शासन को प्राप्त हुए। इसमें 74 वाहन आबकारी विभाग की कार्रवाई एवं 8 वाहन पशु क्रूरता कार्रवाई के शामिल हैं। कलेक्टर शर्मा ने अवैध शराब निर्माण एवं बिक्री तथा पशु क्रूरता पर कड़ी कार्रवाई के निर्देश दिये है। संयुक्त टीम द्वारा लगातार जिले के विभिन्न क्षेत्रों में जांच एवं निरीक्षण किया जा रहा है।