सरगुजा संभागायुक्त ने विडियो कॉन्फ्रेंसिंग के माध्यम से सुशासन तिहार अंतर्गत प्राप्त आवेदनों के निराकरण की स्थिति पर ली समीक्षा बैठक

अम्बिकापुर, 12 जून 2026/sns/-   सरगुजा संभागायुक्त श्री नरेन्द्र कुमार दुग्गा ने शुक्रवार को सम्भाग के सभी जिलों के जिला कलेक्टर एवं जिला पंचायत के मुख्य कार्यपालन अधिकारियों की वीडियो कॉन्फ्रेंसिंग के माध्यम से बैठक ली। बैठक में  सुशासन तिहार अंतर्गत प्राप्त आवेदनों के निराकरण की स्थिति की जानकारी ली गई। संभागायुक्त ने अधिकारियों को निर्देश दिए कि सुशासन तिहार के दौरान प्राप्त शिकायतों एवं मांगों का समयबद्ध और गुणवत्तापूर्ण निराकरण सुनिश्चित किया जाए। उन्होंने शिकायतों का प्राथमिकता के साथ निराकरण करने के निर्देश दिए तथा हितग्राही को इसकी जानकारी अवश्य देने कहा। अधिकारियों ने बताया कि प्राप्त आवेदनों के निराकरण की प्रक्रिया लगातार जारी है तथा अधिकांश मामलों का समाधान निर्धारित समय-सीमा के भीतर किया जा रहा है। संभागायुक्त ने जनसमस्याओं के समाधान में संवेदनशीलता और पारदर्शिता बनाए रखने पर जोर दिया।  इस दौरान जिला कलेक्टरेट के एनआईसी कक्ष में सरगुजा कलेक्टर श्री अजीत वसंत, उपायुक्त श्री आर के खुंटे, जिला पंचायत सीईओ श्री विनय अग्रवाल सहित सम्बंधित अधिकारी उपस्थित रहे।

About The Author