सचेत दामिनी एवं मेघदूत एप्प आपदा के पूर्व करेंगे अलर्ट आपदा टोल फ्री नंबर जारी
बलौदाबाजार, 11 जून 2026/sns/-भारत सरकार द्वारा अपदाओं जैसे बाढ, आकाशीय बिजली, वनीय आग, लू-ताप-घात आदि के बारे में जनसामान्य को पूर्व चेतावनी प्रदान करने हेतु सचेत, दामिनी एवं मेघदूत एप्प विकसित की गई है। आपदा के समय जनसामान्य की सहायता एवं बचाव हेतु आपदा टोल फ्री नंबर 1070 जारी किया गया है।
कलेक्टर कुलदीप शर्मा ने सचेत, दामिनी एवं मेघदूत एप्प को जनसामान्य आदि के मोबाईल में डाउनलोड कराने कहा है।सचेत, दामिनी एवं मेघदूत एप्प गूगल प्ले स्टोर पर उपलब्ध है जिसे कोई भी एंड्राइड मोबाइल से आसानी से डाउनलोड किया जा सकता है।