स्कूल बसों की सुरक्षा उपाय का किया गया परीक्षण कमियों को दूर करने के दिये निर्देश

बलौदाबाजार,11 जून 2026/sns/- सुप्रीम कोर्ट रोड सेप्टी आन कमेटी, नई दिल्ली के निर्देशानुसार जिला परिवहन कार्यालय एवं पुलिस विभाग द्वारा जिले में संचालित समस्त स्कूली बसों का निरीक्षण गुरूवार को कृषि उपज मंडी प्रांगण बलौदाबाजार में किया गया।

निरीक्षण में कुल 86 स्कुल बसों में जांच की कार्यवाही की गई जिसमें कुछ स्कुल बसों में कमियां पाई गई। जिसे सुधार करने हेतु स्कुुल संस्था को निर्देशित किया गया है। जांच में उपस्थित सभी 86 बसो ंके चालक, परिचालक का स्वास्थ्य परीक्षण,नेत्र परीक्षण स्वास्थ्य विभाग के टीम के द्वारा किया गया है ।

जिला सेनानी एवं अग्निश्मन अधिकारी के द्वारा स्कुल बसो में अग्निशमक यंत्रों के परिचालन रख -रखाव एवं आगजनित घटनाओ पर आपात स्थिति मे निपटने हेतु परीक्षण दिया गया। सभी चालक, परिचालक को सुगम यातायात व्यवस्था बनाये रखने एवं सुरक्षित वाहन संचालन के सबंध में निर्देश दिए गए।

जांच कार्यवाही में जिला परिवहन अधिकारी एम.एल.साहु एवं उप पुलिस अधीक्षक (यातायात) संजय साहु उपस्थित थे।

About The Author