जिले में उपलब्ध पेट्रोल-डीजल की जानकारी आमजनों की सुविधा हेतु

बीजापुर, 11 जून 2026/sns/-खाद्य विभाग द्वारा जारी जानकारी के अनुसार 11 जून 2026 को शाम 5 बजे की स्थिति में जिले के विभिन्न पेट्रोल पंपों पर कुल 33.02 किलोलीटर पेट्रोल एवं 49.91 किलोलीटर डीजल का भंडार उपलब्ध है। जिले के एचपीसीएल, बीपीसीएल एवं आईओसीएल से संबद्ध कुल 10 पेट्रोल पंपों में ईंधन का स्टॉक मौजूद है। इनमें आईओसीएल के पेट्रोल पंपों पर सर्वाधिक 14.90 किलोलीटर पेट्रोल एवं 22.60 किलोलीटर डीजल उपलब्ध है। वहीं बीपीसीएल के पंपों पर 8.15 किलोलीटर पेट्रोल तथा 13.03 किलोलीटर डीजल और एचपीसीएल के पंपों पर 9.97 किलोलीटर पेट्रोल एवं 14.28 किलोलीटर डीजल का भंडारण दर्ज किया गया है। खाद्य विभाग ने बताया कि जिले। विभाग द्वारा नियमित रूप से स्टॉक की निगरानी की जा रही है ताकि नागरिकों को निर्बाध ईंधन उपलब्ध कराया जा सके।

About The Author