एकलव्य विद्यालय अतिथि शिक्षकों की भर्ती हेतु वाक इन इंटरव्यू 22 जून को
मुंगेली, 12 जून 2026/sns/- विकासखण्ड लोरमी के ग्राम बंधवा स्थित एकलव्य आदर्श आवासीय विद्यालय में शैक्षणिक सत्र 2026-27 के लिए अतिथि शिक्षकों की भर्ती हेतु 22 जून को वाक इन इंटरव्यू का आयोजन किया जाएगा। विद्यालय के प्राचार्य ने बताया कि शिक्षकों के रिक्त पदों तथा सत्र के दौरान कर्मचारी के लम्बे अवकाश पर जाने की संभावना वाले पदों हेतु अतिथि शिक्षकों का पैनल तैयार किया जाएगा। इच्छुक एवं पात्र अभ्यर्थी निर्धारित समय एवं स्थान पर उपस्थित होकर इंटरव्यू में शामिल हो सकते हैं। अधिक जानकारी के लिए विद्यालय के प्राचार्य से सम्पर्क किया जा सकता है।