प्रयास आवासीय

रायगढ़, 12 जून 2026/sns/- मुख्यमंत्री बाल भविष्य सुरक्षा योजना के अंतर्गत संचालित प्रयास आवासीय विद्यालयों में शैक्षणिक सत्र 2026-27 के लिए कक्षा 9वीं में प्रवेश हेतु आयोजित प्राक्चयन परीक्षा का संशोधित मॉडल उत्तर जारी कर दिया गया है। अभ्यर्थी विभाग की वेबसाइट  https://eklavya.cg.nic.in  पर जाकर संशोधित मॉडल उत्तर देख सकते हैं।
सहायक आयुक्त आदिवासी विकास रायगढ़ ने जानकारी देते हुए बताया कि प्रयास बालक एवं कन्या आवासीय विद्यालयों में प्रवेश के लिए प्राक्चयन परीक्षा 10 मई 2026 को आयोजित की गई थी। परीक्षा के बाद 20 मई 2026 को मॉडल उत्तर जारी करते हुए अभ्यर्थियों से दावा-आपत्तियां आमंत्रित की गई थीं, जिसके लिए 30 मई 2026 अंतिम तिथि निर्धारित की गई थी। निर्धारित समयावधि में प्राप्त दावा-आपत्तियों का परीक्षण एवं निराकरण करने के बाद विभाग द्वारा संशोधित मॉडल उत्तर जारी किया गया है। संबंधित अभ्यर्थी विभागीय वेबसाइट पर उपलब्ध संशोधित मॉडल उत्तर का अवलोकन कर सकते हैं।

About The Author