राजस्व मंत्री ने बलौदाबाजार में लगभग साढ़े तीन करोड़ के विकास कार्यो की दी सौगात

बलौदाबाजार, 12 जून 2026/sns/- राजस्व मंत्री श्री टंकराम वर्मा ने आज जिला प्रवास के दौरान नगर पालिका क्षेत्र बलौदाबाजार में लगभग साढ़े 3 करोड़ के विभिन्न विकास कार्यों की सौगात दी। उन्होंने वार्ड क्रमांक 16 में 56.86 लाख रुपए की लागत से 12 नग राहत शिविर निर्माण कार्य,वार्ड क्रमांक 17 में 61.44 लाख की लागत से मुक्तिधाम उन्नयन कार्य,वार्ड क्रमांक 12 में 60.25 लाख की लागत से 10 नग राहत शिविर निर्माण,अधिसंरचना एवं पर्यावरण निधि से स्वीकृत 1करोड़ 17 लाख रुपए के 10 कार्य एवं विभिन्न वार्डों – 40.72 लाख की लागत से पाइप लाइन विस्तार कार्य का भूमिपूजन किया। इसके साथ ही दिव्यांगजन हेतु
12.32 लाख रुपए की लागत से बस स्टैंड के पास निर्मित रैन बसेरा का लोकार्पण किया।

मंत्री श्री वर्मा ने कहा कि हमारी सरकार विकास कार्य को तेजी से आगे बढ़ा रही है। गांव हो या शहर विकास में कहीं कोई दिक्क़त नहीं है. डबल इंजन की सरकार तेज गति से विकास के पथ पर दौड़ रही है। प्रधानमंत्री श्री नरेंद्र मोदी के मार्गदर्शन एवं मुख्यमंत्री श्री विष्णु देव साय के नेतृत्व में प्रदेश का चहुंमुखी विकास हो रहा है. युवा,महिला,किसान,बुजुर्ग सभी के लिये योजनाएं लागू है जिसका फायदा लेकर लोग खुश हैं।

डबरी मेड पर लगाया पौधा– राजस्व मंत्री ने भूमिपूजन के पश्चात् पास में स्थित डबरी के मेड पर आंवला का पेड़ लगाया एवं जनपद कार्यलय परिसर में नीम पौधा रोपण कर पर्यावरण संरक्षण एवं हरियाली का सन्देश दिया।

इस अवसर पर पूर्व विधानसभा अध्यक्ष गौरीशंकर अग्रवाल,नगर पालिका अध्यक्ष अशोक जैन, जनपद अध्यक्ष सुलोचना यादव,पूर्व विधायक डॉ सनम जांगड़े,प्रमोद शर्मा, जिला अध्यक्ष आनंद यादव, स्काउट गाइड के राज्य उपाध्यक्ष विजय केशरवानी सहित अन्य जनप्रतिनिधि एवं नागरिक उपस्थित थे।

About The Author