तीन दिवसीय वृहद पंजीकरण शिविर 18 से 20 जून तक
बलौदाबाजार, 12 जून 2026/sns/- प्रधानमंत्री श्री नरेंद्र मोदी के नेतृत्व में केन्द्र सरकार के 12 वर्ष के कार्यकाल के उपलक्ष्य में संपूर्ण प्रदेश में “विश्वास के, विकास के, जनकल्याण के” कार्यकग के अंतर्गत केंद्र एवं राज्य सरकार की समस्त स्त जनकल्याणकारी एवं हितग्राहीमूलक योजनाओं का लाभ समाज के अंतिम व्यक्ति तक पहुंचाने के उद्देश्य से जिला प्रशासन द्वारा राजस्व अनुविभाग स्तर पर 3 दिवसीय वृहद पंजीकरण शिविरों का आयोजन किया जाएगा।शिविर 18 जून से से 20 जून 2026 तक चलेगा।
बृहद पंजीकरण शिविर अंतर्गत आयुष्मान भारत, आयुष्मान वय वंदना, पीएम सूर्यघर, पीएम स्वनिधि, प्रधानमंत्री आवास योजना, जलजीवन मिशन, पीएम कौशल विकास योजना, पेंशन योजनाएं इत्यादि के अंतर्गत पंजीयन तथा सुविधा लाभ दिए जाने की कार्यवाही की जाएगी।
शिविर के सफल आयोजन हेतु कलेक्टर कुलदीप शर्मा ने अनुविभाग स्तर पर नोडल अधिकारी नियुक्त किया है।बलौदाबाजार अनुभाग हेतु एसडीएम प्रकाशचंद्र कोरी,भाटापारा अनुभाग हेतु एसडीएम श्यामा पटेल, अनुभाग सिमगा हेतु एस डीएम अतुल शेट्टे, अनुभाग पलारी हेतु एसडीएम दीपक निकुंज, अनुभाग कसडोल एवं गिरौद हेतु एसडीएम आर. आर दुबे को नोडल अधिकारी बनाया गया है।