विकसित भारत की गौरवगाथा आइए देखें 12 वर्षों की जनसेवा विकास और सुशासन की झलक

बीजापुर, 13 जून 2026/sns/- प्रधानमंत्री श्री नरेन्द्र मोदी जी के नेतृत्व में सेवा, सुशासन और गरीब कल्याण के 12 वर्ष पूर्ण होने के उपलक्ष्य में भारत सरकार के निर्देशानुसार बीजापुर जिला मुख्यालय में 12 जून से 14 जून 2026 तक तीन दिवसीय विशेष विकास प्रदर्शनी का आयोजन किया जा रहा है।
स्थान- स्वामी आत्मानंद अंग्रेजी माध्यम विद्यालय, बीजापुर के सामने 12 जून से 14 जून 2026 तक। इस प्रदर्शनी में केंद्र एवं राज्य सरकार की प्रमुख उपलब्धियों, जनकल्याणकारी योजनाओं, आधारभूत विकास कार्यों, आत्मनिर्भर भारत, डिजिटल इंडिया, ग्रामीण विकास, महिला सशक्तिकरण, स्वास्थ्य, शिक्षा, कृषि एवं बुनियादी सुविधाओं से जुड़ी महत्वपूर्ण जानकारियां आकर्षक प्रदर्शनों के माध्यम से प्रदर्शित की जाएंगी।
प्रदर्शनी की विशेषताएंः- केंद्र एवं राज्य शासन की प्रमुख उपलब्धियों का प्रदर्शन, जनकल्याणकारी योजनाओं की विस्तृत जानकारी, विकास कार्यों की झलक और सफलता की कहानियां, आमजन के लिए योजनाओं की जानकारी प्राप्त करने का अवसर जिले के पत्रकार गण सभी वरिष्ठ अधिकारीगण, जनप्रतिनिधि, कर्मचारी एवं नागरिकों से सादर अनुरोध है कि इस प्रदर्शनी का अवलोकन कर विकसित भारत के संकल्प में अपनी सहभागिता सुनिश्चित करें। आइए, विकास की इस यात्रा के साक्षी बनें और जनकल्याण के 12 वर्षों की उपलब्धियों को करीब से जानें।

About The Author