जिले में सुशासन तिहार में 33 हजार 8 सौ 39 आवेदनों का हुआ निराकरण
रायपुर, 15 जून 2026/sns/- जिले में सुशासन तिहार का समापन 10 जून 2026 को हो गया है। यह तिहार एक महीना दस दिन चला, जिसमें सभी विकासखण्ड के गांवों एवं नगरीय निकायों में जनसमस्या निवारण शिविर का आयोजन किया गया। इन शिविरों मे जनता ने राशन कार्ड, श्रम कार्ड, जॉब कार्ड, आयुष्मान कार्ड, लाइसेंस, प्रधानमंत्री आवास के लिए आवेदन दिए जिनमें अधिकतर के आवेदन का निराकरण मौके पर किया गया और उनके हाथों में राशन कार्ड श्रम कार्ड, जॉब कार्ड, आयुष्मान कार्ड, लर्निंग लाइसेंस प्रदान किए गए। कुल मिलाकर 43 शिविर का आयोजन किया गया। शिविरों में 37 हजार 8 सौ 74 आवेदन प्राप्त हुए जिनमें 33 हजार 8 सौ 39 आवेदनों का निराकरण किया गया।