सम्पर्क केन्द्र की पहल से मिली महतारी वंदन की राशि जिला प्रशासन का जताया आभार
बलौदाबाजार, 15 जून 2026/sns/-जिला प्रशासन बलौदाबाजार द्वारा संचालित सम्पर्क केन्द्र के द्वारा महिला बाल विकास विभाग से आवश्यक समन्वय स्थापित कर हितग्राही को महतारी वंदन योजना की राशि दिलाई।
बलौदाबाजार तहसील के ग्राम डमरू निवासी ललिता बाई पैंकरा ने महतारी वंदन योजना के तहत प्रतिमाह 1000 प्रतिमाह रूपए राशि नहीं दिए जाने के संबंध में आवेदन प्रस्तुत किए थे.उक्त हितग्राही को योजना के तहत प्रतिमाह 500 रूपए मिल रहा था। इससे आवेदिका ललिता बाई पैंकरा और उनके परिवार को मानसिक तनाव का सामना करना पड़ रहा था।
सम्पर्क केन्द्र में आवेदन प्रस्तुत करने के बाद सम्पर्क केन्द्र ने तत्काल कार्यवाही करते हुए महिला बाल विकास विभाग से समन्वय स्थापित कर आवेदिका को संचालनालय स्तर से सुधार करवा कर प्रतिमाह 1000 रूपए राशि प्रदान की जायेगी।
आवेदिका ललिता बाई पैंकरा ने इस त्वरित न्याय के लिए जिला प्रशासन एवं कलेक्टर का आभार व्यक्त करते हुए कहा कि सम्पर्क केन्द्र जैसी पहल जिले के वंचित और शोषित वर्ग के लिए किसी वरदान से कम नहीं है। संपर्क केंद्र आम जनों की समस्या का त्वरित निराकरण करता है।