राष्ट्रीय एड्स नियंत्रण कार्यक्रम के प्रचार-प्रसार हेतु कलादलों से 18 जून तक आवेदन आमंत्रित

बिलासपुर, 16 जून 2026/sns/-राष्ट्रीय एड्स नियंत्रण कार्यक्रम के अंतर्गत जिले में जनजागरूकता गतिविधियों को प्रभावी बनाने के लिए कलादलों के माध्यम से प्रचार-प्रसार किया जाएगा। इसके लिए पात्र एवं पंजीकृत कलादल/कला मंडलियों से आवेदन आमंत्रित किए गए हैं।
जिला एड्स नियंत्रण कार्यक्रम द्वारा जारी सूचना के अनुसार ऐसे कलादल एवं कला मंडलियां, जो गीत एवं नाट्य विभाग भारत सरकार, जनसंपर्क विभाग, छत्तीसगढ़ संवाद, सूचना प्रसारण अथवा संस्कृति विभाग, छत्तीसगढ़ शासन में पंजीकृत हों, चयन प्रक्रिया में भाग ले सकते हैं। इसके अतिरिक्त राष्ट्रीय कलादल प्रशिक्षण कार्यक्रम, लखनऊ से प्रशिक्षण प्राप्त कलादलों को प्राथमिकता प्रदान की जाएगी। इच्छुक आवेदक अपने आवेदन आवश्यक दस्तावेजों सहित 18 जून 2026 को सायं 5 बजे तक मुख्य चिकित्सा एवं स्वास्थ्य अधिकारी कार्यालय, नूतन चौक, सरकंडा, बिलासपुर में जमा कर सकते हैं।
राष्ट्रीय एड्स नियंत्रण कार्यक्रम के अंतर्गत कलादलों की सहभागिता से ग्रामीण एवं शहरी क्षेत्रों में जागरूकता कार्यक्रम आयोजित किए जाएंगे, जिससे आमजन को एचआईवी/एड्स की रोकथाम, उपचार एवं बचाव संबंधी महत्वपूर्ण जानकारी सरल और प्रभावी तरीके से उपलब्ध कराई जा सकेगी। जिला एड्स नियंत्रण कार्यक्रम ने पात्र कलादलों से निर्धारित समयावधि में आवेदन प्रस्तुत करने की अपील की है।

About The Author