निःशुल्क योग प्रदर्शन एवं प्रशिक्षण शिविर का आयोजन 17 से 21 जून तक

बलौदाबाजार,16 जून 2026/sns/- आयुष विभाग द्वारा जिले के आयुष्मान आरोग्य मंदिर (आयुष) द्वारा विकासखंडों के चिन्हित ग्रामों में 17 जून से 21 जून 2026 तक पांच दिवसीय निःशुल्क योग प्रदर्शन एवं प्रशिक्षण शिविर प्रतिदिन प्रातः 7 बजे से 9 बजे तक आयोजित की जायेगी।

योग शिविर चिचोली (गातापार),किरवई (दामाखेड़ा), कसडोल, टुण्डरा, झीपन, गाड़ाभाठा (पलारी), ओड़ान (पलारी), लाटा (लवन), शास.पर्वू मा. मोहरा, निपनिया, रिकोकला एवं डमरू में शिविर का आयोजन किया जायेगा।शिविरों का उद्देश्य ग्रामीण क्षेत्रों में योग के प्रति जागरूकता बढ़ाना तथा आमजन को स्वस्थ एवं संतुलित जीवन शैली अपनाने के लिए प्रेरित करनाहै।
वर्ष 2026 के अंतरराष्ट्रीय योगदिवस की थीम ष्स्वस्थ वृद्धावस्था के लिए योगष् के अनुरूप आयोजित इन शिविरों में विभिन्न योगासनों एवं प्राणायाम का प्रशिक्षण प्रदान किया जाएगा। योग भारतीय संस्कृति की प्राचीन एवं वैज्ञानिक जीवन पद्धति है, जो शरीर, मन एवं आत्मा के संतुलित विकास में महत्वपूर्ण भूमिका निभाती है।

About The Author