प्रधानमंत्री श्री नरेन्द्र मोदी के नेतृत्व में केंद्र सरकार के 12 वर्ष की उपलब्धियो पर तीन दिवसीय फोटो प्रदर्शनी का आयोजन
बलौदाबाजार, 17 जून2026/sns/- देश के प्रधानमंत्री श्री नरेन्द्र मोदी के नेतृत्व में केंद्र सरकार के 12 वर्ष पूर्ण होने के अवसर पर जनसम्पर्क विभाग द्वारा आयोजित तीन दिवसीय प्रदर्शनी का शुभारंभ मंगलवार को हुआ। 16 से 18 जून तक लगने वाली यह प्रदर्शनी नगर भवन बलौदाबाजार में लगाई गई है। पूर्व विधानसभा अध्यक्ष गौरीशंकर अग्रवाल ने प्रदर्शनी का शुभारंभ किया। जनप्रतिनिधियो सहित नागरिकों ने प्रदर्शनी का अवलोकन किया।
श्री अग्रवाल ने कहा कि प्रधानमंत्री श्री नरेन्द्र मोदी के नेतृत्व में केंद्र सरकार के 12 वर्ष पूरे हुए हैं, इन 12 वर्षों में देश के विकास और जनकल्याण के क्षेत्र में अनेक ऐतिहासिक कार्य किए गए हैं। सरकार की विभिन्न योजनाओं और नीतियों का लाभ समाज के सभी वर्गों तक पहुंचा है। उन्होंने प्रदर्शनी में प्रदर्शित विकास कार्यों और उपलब्धियों का अवलोकन करते हुए कहा कि यह प्रदर्शनी आमजन को सरकार की योजनाओं और उपलब्धियों की जानकारी देने का प्रभावी माध्यम है। उन्होंने नागरिकों से प्रदर्शनी का अवलोकन कर विकास यात्रा को समझने और योजनाओं का लाभ उठाने का आह्वान किया।
पूर्व विधायक शिवरतन शर्मा ने प्रधानमंत्री श्री नरेंद्र मोदी के विजन और मिशन के बारे में चर्चा की।उन्होंने श्री मोदी के देश के प्रति समर्पण के विषय में अपनी बात रखते हुए कहा कि प्रधानमंत्री जी भारत के निर्वाचित प्रधानमंत्री के रूप में सबसे बड़े कार्यकाल का रिकॉर्ड है। उन्होंने कहा कि प्रधानमंत्री के रूप में इतने समर्पित हैं कि अपने इस कार्यकाल में उन्होंने छुट्टी भी नहीं ली है। उन्होंने कार्यक्रम में मौजूद युवाओं से अपील करते हुए कहा प्रदर्शनी के माध्यम से सरकार की विभिन्न योजनाओं और विकास कार्यों की जानकारी सरल एवं प्रभावी ढंग से प्रदान करने की कोशिश की गई है।इस प्रयास में आप सभी को सहभागी बनना है
प्रदर्शनी में पिछले 12 वर्षों के दौरान विभिन्न क्षेत्रों में हुए विकास कार्यों, जनकल्याणकारी योजनाओं तथा देश एवं राज्य की उपलब्धियों को आकर्षक चित्रों और जानकारी के माध्यम से प्रदर्शित किया गया। इस दौरान एलईडी के माध्यम से भी शासन की उपलब्धियों एवं योजनाओं जानकारी दी जा रही है।
प्रदर्शनी का अवलोकन करने पहुंचे नागरिकों, विद्यार्थियों एवं जनप्रतिनिधियों ने प्रदर्शित तस्वीरों और जानकारी में विशेष रुचि दिखाई। फोटो प्रदर्शनी में चित्रों के माध्यम से लोगों को प्रधानमंत्री आवास योजना ,प्रधानमंत्री सूर्य घर मुफ्त बिजली योजना,आयुष्मान भारत प्रधानमंत्री जन आरोग्य योजना, धरती आबा जनजातीय ग्राम उत्कर्ष अभियान, प्रधानमंत्री किसान सम्मान निधि, पीएम श्री स्कूल, प्रधानमंत्री उज्जवला योजना,प्रधानमंत्री जनमन योजना सहित अन्य जनकल्याणकारी योजनाओं एवं उपलब्धियों के बारे में बताया गया। प्रदर्शनी में आधारभूत संरचना, डिजिटल भारत, स्वच्छता, स्वास्थ्य, शिक्षा, महिला सशक्तिकरण तथा ग्रामीण विकास से संबंधित प्रमुख उपलब्धियों को दर्शाया गया।
इस अवसर पर जिला पंचायत अध्यक्ष आकांक्षा जायसवाल, जनपद अध्यक्ष सुलोचना यादव,पूर्व विधायक डॉ. सनम जांगड़े, भारत स्काउट गाइड के राज्य उपाध्यक्ष विजय केशरवानी,जिला अध्यक्ष आनंद यादव,टेसू लाल धुरंधर सहित स्थानीय जनप्रतिनिधि, जिला प्रशासन के अधिकारी-कर्मचारी उपस्थित रहे।प्रधानमंत्री श्री नरेन्द्र मोदी के नेतृत्व में केंद्र सरकार के 12 वर्ष की उपलब्धियो पर तीन दिवसीय फोटो प्रदर्शनी का आयोजन
पूर्व विधानसभा अध्यक्ष गौरीशंकर अग्रवाल ने किया शुभारंभ
जनप्रतिनिधियों एवं नागरिकों ने प्रदर्शनी का किया अवलोकन
बलौदाबाजार,17 जून2026/देश के प्रधानमंत्री श्री नरेन्द्र मोदी के नेतृत्व में केंद्र सरकार के 12 वर्ष पूर्ण होने के अवसर पर जनसम्पर्क विभाग द्वारा आयोजित तीन दिवसीय प्रदर्शनी का शुभारंभ मंगलवार को हुआ। 16 से 18 जून तक लगने वाली यह प्रदर्शनी नगर भवन बलौदाबाजार में लगाई गई है। पूर्व विधानसभा अध्यक्ष गौरीशंकर अग्रवाल ने प्रदर्शनी का शुभारंभ किया। जनप्रतिनिधियो सहित नागरिकों ने प्रदर्शनी का अवलोकन किया।
श्री अग्रवाल ने कहा कि प्रधानमंत्री श्री नरेन्द्र मोदी के नेतृत्व में केंद्र सरकार के 12 वर्ष पूरे हुए हैं, इन 12 वर्षों में देश के विकास और जनकल्याण के क्षेत्र में अनेक ऐतिहासिक कार्य किए गए हैं। सरकार की विभिन्न योजनाओं और नीतियों का लाभ समाज के सभी वर्गों तक पहुंचा है। उन्होंने प्रदर्शनी में प्रदर्शित विकास कार्यों और उपलब्धियों का अवलोकन करते हुए कहा कि यह प्रदर्शनी आमजन को सरकार की योजनाओं और उपलब्धियों की जानकारी देने का प्रभावी माध्यम है। उन्होंने नागरिकों से प्रदर्शनी का अवलोकन कर विकास यात्रा को समझने और योजनाओं का लाभ उठाने का आह्वान किया।
पूर्व विधायक शिवरतन शर्मा ने प्रधानमंत्री श्री नरेंद्र मोदी के विजन और मिशन के बारे में चर्चा की।उन्होंने श्री मोदी के देश के प्रति समर्पण के विषय में अपनी बात रखते हुए कहा कि प्रधानमंत्री जी भारत के निर्वाचित प्रधानमंत्री के रूप में सबसे बड़े कार्यकाल का रिकॉर्ड है। उन्होंने कहा कि प्रधानमंत्री के रूप में इतने समर्पित हैं कि अपने इस कार्यकाल में उन्होंने छुट्टी भी नहीं ली है। उन्होंने कार्यक्रम में मौजूद युवाओं से अपील करते हुए कहा प्रदर्शनी के माध्यम से सरकार की विभिन्न योजनाओं और विकास कार्यों की जानकारी सरल एवं प्रभावी ढंग से प्रदान करने की कोशिश की गई है।इस प्रयास में आप सभी को सहभागी बनना है
प्रदर्शनी में पिछले 12 वर्षों के दौरान विभिन्न क्षेत्रों में हुए विकास कार्यों, जनकल्याणकारी योजनाओं तथा देश एवं राज्य की उपलब्धियों को आकर्षक चित्रों और जानकारी के माध्यम से प्रदर्शित किया गया। इस दौरान एलईडी के माध्यम से भी शासन की उपलब्धियों एवं योजनाओं जानकारी दी जा रही है।
प्रदर्शनी का अवलोकन करने पहुंचे नागरिकों, विद्यार्थियों एवं जनप्रतिनिधियों ने प्रदर्शित तस्वीरों और जानकारी में विशेष रुचि दिखाई। फोटो प्रदर्शनी में चित्रों के माध्यम से लोगों को प्रधानमंत्री आवास योजना ,प्रधानमंत्री सूर्य घर मुफ्त बिजली योजना,आयुष्मान भारत प्रधानमंत्री जन आरोग्य योजना, धरती आबा जनजातीय ग्राम उत्कर्ष अभियान, प्रधानमंत्री किसान सम्मान निधि, पीएम श्री स्कूल, प्रधानमंत्री उज्जवला योजना,प्रधानमंत्री जनमन योजना सहित अन्य जनकल्याणकारी योजनाओं एवं उपलब्धियों के बारे में बताया गया। प्रदर्शनी में आधारभूत संरचना, डिजिटल भारत, स्वच्छता, स्वास्थ्य, शिक्षा, महिला सशक्तिकरण तथा ग्रामीण विकास से संबंधित प्रमुख उपलब्धियों को दर्शाया गया।
इस अवसर पर जिला पंचायत अध्यक्ष आकांक्षा जायसवाल, जनपद अध्यक्ष सुलोचना यादव,पूर्व विधायक डॉ. सनम जांगड़े, भारत स्काउट गाइड के राज्य उपाध्यक्ष विजय केशरवानी,जिला अध्यक्ष आनंद यादव,टेसू लाल धुरंधर सहित स्थानीय जनप्रतिनिधि, जिला प्रशासन के अधिकारी-कर्मचारी उपस्थित रहे।