प्रयास आवासीय विद्यालय प्रवेश परीक्षा के परिणाम घोषित
अम्बिकापुर, 17 जून 2026/sns/- मुख्यमंत्री बाल भविष्य सुरक्षा योजनान्तर्गत संचालित प्रयास आवासीय विद्यालयों में सत्र 2026-27 हेतु कक्षा 9वीं में प्रवेश के लिए आयोजित प्राक्चयन परीक्षा का परिणाम घोषित कर दिया गया है। आदिवासी विकास विभाग के सहायक आयुक्त ने जानकारी देते हुए बताया कि प्रयास आवासीय विद्यालयों में प्रवेश के लिए प्राक्चयन परीक्षा का आयोजन 10 मई 2026 (रविवार) को किया गया था। परीक्षा के उपरांत प्राप्त दावा-आपत्तियों का निराकरण कर अंतिम परीक्षा परिणाम विभागीय वेबसाइट पर जारी कर दिया गया है। विद्यार्थी विभागीय वेबसाइट eklavya.cg.nic.in पर जाकर अपना रोल नंबर एवं मोबाइल नंबर दर्ज कर प्राप्तांक एवं परीक्षा परिणाम देख सकते हैं।