प्राकृतिक आपदा में मृतकों के वारिसों को 20 लाख रुपए की आर्थिक सहायता राशि स्वीकृत
अम्बिकापुर, 17 जून 2026/sns/- अपर कलेक्टर सरगुजा द्वारा प्राकृतिक आपदा में मृतकों के वारिसों को 20 लाख रुपये की आर्थिक सहायता राशि स्वीकृत की गई है। जिसमें तहसील अम्बिकापुर के रनपुरकला निवासी जयप्रकाश की मृत्यु सांप के काटने से होने पर उनके वारिस सोनामती, तहसील अम्बिकापुर के खलिबा निवासी महेश कुमार रवि की मृत्यु पानी में डूबने से होने पर उनके वारिस सरस्वती, तहसील दरिमा के नवानगर निवासी रेहान बड़ा की मृत्यु पानी में डूबने से होने पर उनके वारिस खिस्तोफर बड़ा, तहसील दरिमा के मोहनपुर निवासी जगमनिया की मृत्यु पानी में डूबने से होने पर उनके वारिस ठुरू राम एवं तहसील दरिमा के मोतीपुर निवासी प्रमिला सिंह की मृत्यु पानी में डूबने से होने पर उनके वारिस लक्ष्मनिया को 4-4 लाख रुपये की आर्थिक सहायता अनुदान राशि स्वीकृत की है। इस राशि की मंजूरी राजस्व पुस्तक परिपत्र खण्ड 6-4 संशोधित प्रावधानों के तहत प्राकृतिक आपदा राहत के अंतर्गत दी गई है।