17 से 26 जून नशा मुक्त भारत अभियान, कलेक्ट्रेट सारंगढ़ में हुआ शपथ

सारंगढ़-बिलाईगढ़, 17 जून 2026/sns/- नशा मुक्त भारत अभियान (17 से 26 जून) अंतर्गत बुधवार क़ो कलेक्टर कार्यालय सारंगढ़ के सभाकक्ष में नशा मुक्ति का संकल्प अधिकारियों ने लिया। भारत सरकार सामाजिक न्याय और अधिकारिता मंत्रालय द्वारा देश में मादक पदार्थों की मांग में कमी हेतु राष्ट्रीय कार्ययोजना  लागू की गयी है, जिसका उदेश्य आम जनमानस को नशे के दुष्परिणामों के प्रति जागरूक एवं शिक्षित करना है। 26 जून को “अंतर्राष्ट्रीय नशा निवारण एवं अवैध तस्करी विरोधी दिवस के रूप में मनाया जाता है। इस दिवस के महत्व को ध्यान में रखते हुये “नशा मुक्त भारत अभियान विकसित भारत की पहचान विषय- वस्तु पर जागरूकता कार्यक्रम का आयोजन किया जाएगा। 21 जून को विश्व योग दिवस के अवसर पर नशे के विरूद्ध “योग फॉर वेलनेस कार्यकम का आयोजन किया जाएगा।

नशा मुक्त भारत अभियान के अंतर्गत सामूहिक शपथ कराया जाएगा। इस कार्यक्रम के अंतर्गत नशामुक्ति संबंधित सामूहिक शपथ, पोस्टर निर्माण, निबंध प्रतियोगिता, नुक्कड़ नाटक, साइकिल या बाइक रैली, योग सत्र, जागरूकता अभियान आदि का आयोजन कराया जाएगा। इस कार्यकम में स्वयंसेवक, पंचायती राज संस्थाओं, आंगनबाड़ी कार्यकर्ताओं तथा मितानिनों सहित अन्य जमीनी स्तर की संस्था की सहभागिता रहेगी।

About The Author