निर्माण कार्यों की गुणवत्ता मानक अनुरूप शौचालयों की स्थिति भी संतोषजनक

कवर्धा, 17 जून 2026/sns/- नगर पंचायत पांडातराई के सीएमओ श्री अभिषेक सिंह ने बताया कि नगर पंचायत क्षेत्रांतर्गत संचालित निर्माण कार्यों की गुणवत्ता के संबंध में प्राप्त जानकारी एवं जनहित को ध्यान में रखते हुए संबंधित अधिकारियों को आवश्यक जांच एवं निरीक्षण के निर्देश दिए गए थे।
सीएमओं ने बताया कि निकाय के उप अभियंता द्वारा मंगलवार को विभिन्न निर्माण कार्यों का स्थल निरीक्षण किया गया। निरीक्षण उपरांत उप अभियंता ने जानकारी दी कि वर्तमान में संचालित सभी निर्माण कार्य निर्धारित तकनीकी मानकों एवं स्वीकृत गुणवत्ता के अनुरूप किए जा रहे हैं तथा कार्यों की गुणवत्ता में किसी प्रकार की कमी नहीं पाई गई है।
उन्होंने बताया कि इसी प्रकार शौचालय संबंधी जानकारी के परीक्षण के लिए स्वच्छता प्रभारी को भी निर्देशित किया गया था। स्वच्छता प्रभारी द्वारा निरीक्षण एवं परीक्षण के पश्चात अवगत कराया गया कि नगर पंचायत पण्डातराई के अधीन संचालित समस्त शौचालयों का नियमित रखरखाव किया जा रहा है तथा वे वर्तमान में अच्छी एवं उपयोग योग्य स्थिति में हैं।

About The Author