आबकारी विभाग द्वारा 24.84 बल्क लीटर अवैध देशी मसाला मदिरा जब्त

रायपुर, 17 जून 2026/sns/- कलेक्टर डॉ. गौरव सिंह के निर्देशानुसार आबकारी आयुक्त सह प्रबंध संचालक सीएसएमसीएल श्री पदुम सिंह एल्मा तथा प्रभारी उपायुक्त आबकारी श्री राजेश शर्मा के मार्गदर्शन में आबकारी विभाग रायपुर द्वारा अवैध मदिरा के विरुद्ध सतत अभियान चलाया जा रहा है।

इसी क्रम में आबकारी विभाग की टीम ने ग्राम दोंदेकला, थाना विधानसभा, जिला रायपुर में कार्रवाई करते हुए गीतांजलि वर्मा के अधिपत्य वाले रिहायशी मकान से 138 पाव अवैध शोले मसाला मदिरा, कुल 24.84 बल्क लीटर, जब्त की। आरोपिया के विरुद्ध छत्तीसगढ़ आबकारी अधिनियम की धारा 34(2) के तहत प्रकरण दर्ज कर गिरफ्तार किया गया तथा जेल भेज दिया गया है।

About The Author