प्लेसमेंट कैम्प का आयोजन 22 जून से 02 जुलाई 2026 तक

बीजापुर, 18 जून 2026/sns/- निजी क्षेत्र के संस्थान कैप्टन सर्विसेस लिमिटेड हैदराबाद (टीएस) द्वारा सिक्यूरिटी गार्ड एवं सिक्योरिटी सुपरवाईजर पदों पर कौशल प्रशिक्षण उपरांत नियोजन कियेे जाने हेतु ग्रामीण एवं शहरी क्षेत्रों के शिक्षित बेरोजगार ईच्छुक युवकों के लिए पंजीयन शिविर 22 जून 2026 को थाना भैरमगढ़, से शुरू हो रहा है। इसी तरह 23 जून को थाना भोपालपटनम, 24 जनू को थाना उसूर, 30 जून को थाना कोतवाली बीजापुर एवं 02 जुलाई 2026 को थाना गंगालूर में आयोजित किया जाएगा।

इच्छुक युवा सम्पूर्ण दस्तावेजों के साथ अपने-अपने क्षेत्र के थाना में आयोजित शिविर में भाग ले सकते हैं। अधिक जानकारी के लिए मोबाईल नम्बर 9826641162 एवं 9059960343 पर सम्पर्क कर जानकारी प्राप्त कर सकते हैं।

About The Author