किसानों के बीच अनुभव साझा करने एक्सपोज़र विजिट कोंटा में सम्पन्न

सुकमा, 19 जून 2026/sns/-कृषि के क्षेत्र में नए अनुभवों को साझा करने और सीखने की दिशा में आज सुकमा और दंतेवाड़ा जिलों के बीच एक महत्वपूर्ण एक्सपोज़र विजिट का आयोजन किया गया। इस विशेष कार्यक्रम के तहत दंतेवाड़ा जिले के 40 प्रगतिशील किसान सुकमा के कोंटा ब्लॉक पहुंचे। यहाँ किसानों ने क्षेत्र में सफलतापूर्वक संचालित किए जा रहे आम के बागानों का प्रत्यक्ष अवलोकन किया, जिसका मुख्य उद्देश्य उन्नत कृषि पद्धतियों को जमीनी स्तर पर समझना था।
इस ज्ञानवर्धक दौरे के दौरान किसानों ने फंदीगुड़ा स्थित आम के बागानों के साथ-साथ शिक्षक श्री परमेश्वर सिंह के आम बागान का विस्तृत दौरा किया। यहाँ किसानों को बागवानी की बारीकियों, पौधों की शुरुआती देखभाल और आधुनिक ऑर्चर्ड मैनेजमेंट (बागान प्रबंधन) के व्यावहारिक पहलुओं से रूबरू कराया गया। इस दौरान टेक्निकल पार्टनर और रिसोर्स पर्सन श्री परमेश ने किसानों को बागानों के रख-रखाव की श्बेस्ट प्रैक्टिसेजश् (सर्वाेत्तम प्रथाओं) की जानकारी दी और इस पहल से भविष्य में होने वाले दीर्घकालिक आर्थिक लाभों पर विस्तार से चर्चा की।
इस एक्सपोज़र विजिट का समन्वय पीपीआईए फेलो दंतेवाड़ा श्री संचित और पीपीआईए फेलो सुकमा सुश्री अर्कजा द्वारा संयुक्त रूप से किया गया। इस पूरी पहल का मूल उद्देश्य किसानों को सफल कृषि मॉडलों से जोड़ना, पारंपरिक खेती से आगे बढ़कर बागवानी को बढ़ावा देना और उनके भीतर एक नया आत्मविश्वास जगाना था ताकि वे अपने क्षेत्रों में भी इन बेहतर और मुनाफे वाली कृषि पद्धतियों को अपना सकें।

About The Author