प्रयास आवासीय विद्यालय की चयन सूची जारी
सुकमा, 19 जून 2026/sns/- मुख्यमंत्री बाल भविष्य सुरक्षा योजनांतर्गत प्रयास आवासीय विद्यालयों के कक्षा 9 वी (सत्र 2026-27) में प्रवेश हेतु प्राक्चयन परीक्षा दिनांक 10 जून 2026 (रविवार) को आयोजित की गई थी। प्राक्चयन परीक्षा पश्चात् प्राप्त दावा आपत्तियों का निराकरण किया जाकर परीक्षा परिणाम विभागीय वेबसाईट पर जारी किये गये है। विभागीय वेबसाईट https://eklavya.cg.nic.in/ पर विद्यार्थी अपना रोल नंबर एवं मोबाईल नंबर प्रविष्ट कर प्राप्तांक देख सकते है। काउंसलिंग हेतु विभागीय वेबसाईट का अवलोकन करते रहे काउसंलिंग की सूचना पृथक से अपलोड की जावेगी।