बीजापुर पोस्ट मैट्रिक छात्रवृत्ति के लिए ऑनलाइन आवेदन शुरू 1 अगस्त से नए आवेदन स्वीकार

बीजापुर, 19 जून 2026/sns/- आदिम जाति तथा अनुसूचित जाति विकास विभाग, जिला बीजापुर द्वारा शैक्षणिक सत्र 2026-27 के लिए अनुसूचित जाति, अनुसूचित जनजाति एवं अन्य पिछड़ा वर्ग के विद्यार्थियों हेतु पोस्ट मैट्रिक छात्रवृत्ति (कक्षा 12वीं से उच्चतर) के लिए ऑनलाइन आवेदन प्रक्रिया की सूचना जारी की गई है।

जारी सूचना के अनुसार छात्रवृत्ति हेतु नवीनीकरण आवेदन 20 जून 2026 से तथा नवीन आवेदन 1 अगस्त 2026 से प्रारंभ होंगे। इच्छुक विद्यार्थी विभाग की आधिकारिक वेबसाइट पर ऑनलाइन आवेदन कर सकते हैं। आवेदन, परीक्षण, स्वीकृति एवं छात्रवृत्ति वितरण की समय-सीमा भी निर्धारित की गई है।

विभाग ने बताया कि छात्रवृत्ति का भुगतान PFMS (पब्लिक फाइनेंशियल मैनेजमेंट सिस्टम) के माध्यम से सीधे विद्यार्थियों के आधार सीडेड बैंक खातों में किया जाएगा। इसलिए आवेदन करते समय सक्रिय एवं आधार से जुड़े बैंक खाते की जानकारी दर्ज करना अनिवार्य होगा।

About The Author