योग से स्वस्थ जीवन का संदेश अंतरराष्ट्रीय योग दिवस पर बीजापुर में जिला स्तरीय भव्य आयोजन कल

बीजापुर, 20 जून 2026/sns/- अंतरराष्ट्रीय योग दिवस के अवसर पर 21 जून को जिला मुख्यालय बीजापुर स्थित डीपीआरसी परिसर में जिला स्तरीय सामूहिक योग कार्यक्रम का आयोजन प्रातः 6ः30 बजे से 8ः00 बजे तक किया जाएगा। कार्यक्रम में विधायक नीलकंठ टेकाम मुख्य अतिथि के रूप में शामिल होंगे। भारत सरकार के आयुष मंत्रालय एवं आयुष संचालनालय छत्तीसगढ़ के निर्देशानुसार आयोजित कार्यक्रम में जनप्रतिनिधि, अधिकारी-कर्मचारी, विद्यार्थी, सामाजिक संगठनों के सदस्य एवं आम नागरिक बड़ी संख्या में भाग लेंगे। प्रशिक्षित योग प्रशिक्षकों द्वारा सामान्य योग प्रोटोकॉल के अनुसार योगासन, प्राणायाम एवं ध्यान का अभ्यास कराया जाएगा। इस वर्ष योग दिवस की थीम“स्वस्थ आयु के लिए योग” रखी गई है। जिला प्रशासन ने जिलेवासियों से अधिक से अधिक संख्या में कार्यक्रम में शामिल होकर योग को दैनिक जीवन का हिस्सा बनाने की अपील की है। कार्यक्रम में हजारों योग साधकों एवं नागरिकों के शामिल होने की संभावना है।

About The Author