सुकमा में “खेती बचाओ अभियान“ का शंखनाद

सुकमा, 21 जून 2026/sns/- जिले में सतत और पर्यावरण-अनुकूल विकास को गति देने के लिए जिला प्रशासन और कृषि विभाग द्वारा एक बेहद सराहनीय और दूरदर्शी पहल की गई है। रविवार को कृषि विभाग एवं कृषि विज्ञान केंद्र, सुकमा के संयुक्त तत्वाधान में श्खेती बचाओ अभियानश् के तहत एक दिवसीय भव्य जैविक एवं प्राकृतिक खेती कार्यशाला का सफल आयोजन किया गया। इस विशेष कार्यक्रम में मुख्य अतिथि के रूप में उपस्थित बस्तर सांसद श्री महेश कश्यप और जिला प्रशासन के आला अधिकारियों ने क्षेत्र के किसानों को आर्थिक रूप से सशक्त बनाने और पारंपरिक कृषि पद्धतियों को पुनर्जीवित करने का एक नया रोडमैप तैयार किया।

प्रशासन की इस लोक-कल्याणकारी मुस्तैदी का सीधा लाभ सुकमा के अन्नदाताओं को मिला। कार्यक्रम के दौरान शासन की कल्याणकारी योजनाओं को धरातल पर उतारते हुए बस्तर सांसद द्वारा 4 मत्स्य कृषकों को आजीविका सुदृढ़ीकरण के लिए मत्स्याखेट हेतु आधुनिक जाल एवं “आइस बॉक्स“ का वितरण किया गया, जिससे वे अपनी मछलियों को लंबे समय तक ताजा रखकर बेहतर दाम पा सकेंगे। इसी कड़ी में कृषि विभाग द्वारा क्षेत्र की खाद्य सुरक्षा और उत्पादकता बढ़ाने के उद्देश्य से सैकड़ों किसानों को उन्नत और विभिन्न प्रकार के उच्च गुणवत्ता वाले बीज निःशुल्क वितरित किए गए। प्रशासन के इस त्वरित कदम ने यह साबित कर दिया है कि वह सुकमा के अंदरूनी क्षेत्रों तक विकास की मुख्यधारा पहुंचाने के लिए पूरी तरह प्रतिबद्ध है।कार्यशाला की सबसे बड़ी सफलता तीनों विकासखंडों से आए 500 से अधिक उत्साहित किसान भाई-बहनों की सक्रिय भागीदारी रही। जिला पंचायत सुकमा के मुख्य कार्यपालन अधिकारी श्री मुकुन्द ठाकुर, सहायक संचालक मछलीपालन श्री उदय सबनक और उप संचालक कृषि श्री पीआर बघेल की प्रशासनिक अगुवाई में कृषि, उद्यानिकी, मछलीपालन एवं पशुपालन विभाग के मैदानी अमले ने किसानों को प्राकृतिक खेती के गुर सिखाए। मंच से बस्तर सांसद श्री महेश कश्यप ने प्रशासन की पीठ थपथपाते हुए किसानों से आह्वान किया कि वे दंतेवाड़ा की तर्ज पर सुकमा को भी शत-प्रतिशत श्जैविक जिलाश् बनाने में जिला प्रशासन का सहयोग करें। उन्होंने भरोसा जताया कि केंद्र व राज्य सरकार की योजनाओं और केवीके के तकनीकी मार्गदर्शन का लाभ उठाकर सुकमा का किसान अपनी आय को दोगुनी करने की राह पर तेजी से आगे बढ़ेगा। इस गरिमामयी अवसर पर सांसद के साथ नगरपालिका अध्यक्ष श्री हुंगाराम मरकाम, जिला पंचायत सदस्य श्री कोरसा सन्नू, जनपद उपाध्यक्ष सुकमा श्रीमती रीना पेद्दी, वरिष्ठ जनप्रतिनिधि श्री धनीराम बारसे, श्री अरुण सिंह भदौरिया, श्री अंजोरी नेताम, श्री डमरू नाग, श्री विक्रम सिंह देव, श्री प्रभाकर राव, श्रीमती हसदाई कवासी एवं श्री केन्नीराम बघेल सहित अन्य किसान बाड़ी संख्या में उपस्थित रहे।

About The Author