अनुपस्थित कर्मचारी को तत्काल कार्य पर उपस्थित होने के निर्देश

कवर्धा, 22 जून 2026/sns/- लोक स्वास्थ्य यांत्रिकी विभाग के कार्यपालन अभियंता द्वारा उपखंड कवर्धा में पदस्थ चैकीदार श्री जीवराखन धु्रव को तत्काल अपने कार्यस्थल पर उपस्थित होने अथवा अपनी वर्तमान स्थिति एवं अनुपस्थिति के संबंध में विभाग को सूचना देने के निर्देश जारी किए गए हैं।
प्राप्त जानकारी के अनुसार श्री जीवराखन ध्रुव, चैकीदार, लोक स्वास्थ्य यांत्रिकी उपखंड कवर्धा, दिनांक 10 अक्टूबर 2025 से बिना अनुमति एवं बिना किसी सूचना के अपने कार्य से निरंतर अनुपस्थित हैं। विभाग द्वारा उनकी अनुपस्थिति के संबंध में कई बार पत्राचार किया गया है। उनके गृह ग्राम मोहतरा, पोस्ट नटवा, तहसील एवं जिला बलौदाबाजार के पते पर भी सूचना प्रेषित की गई है। इसके अतिरिक्त सहायक अभियंता, लोक स्वास्थ्य यांत्रिकी उपखंड कवर्धा के माध्यम से भी उन्हें लगातार कार्य पर उपस्थित होने के लिए पत्र भेजे गए हैं।
इसके बावजूद संबंधित कर्मचारी द्वारा न तो विभाग को कोई सूचना उपलब्ध कराई गई है और न ही वे अपने कार्यस्थल पर उपस्थित हुए हैं। इस स्थिति को गंभीरता से लेते हुए कार्यपालन अभियंता ने निर्देशित किया है कि श्री जीवराखन ध्रुव जहां कहीं भी हों, वे तत्काल अपने कार्य पर उपस्थित हों अथवा अपनी अनुपस्थिति के संबंध में विभाग को आवश्यक जानकारी उपलब्ध कराएं। विभाग ने स्पष्ट किया है कि यदि संबंधित कर्मचारी द्वारा शीघ्र कार्य पर उपस्थित होकर अपना पक्ष प्रस्तुत नहीं किया जाता है, तो उनके विरुद्ध नियमानुसार अनुशासनात्मक कार्रवाई की जाएगी, जिसकी समस्त जिम्मेदारी संबंधित कर्मचारी की होगी।

About The Author