यदि कोई व्यक्ति तारों के संपर्क में आ जाता है तो निम्न सावधानी बरतनी चाहिए
कवर्धा, 23 जून 2026/sns/- ऽ यदि स्विच बंद न कर सकें तो दुर्घटनाग्रस्त व्यक्ति को सूखी रस्सी, सूखा कपड़ा या सूखी लकड़ी की सहायता से तारों से अलग करें। ऐसा न करने से सहायता करने वाले को भी बिजली का झटका लग सकता है।
ऽ दुर्घटनाग्रस्त व्यक्ति को सूखी जमीन या सूखे फर्श पर लिटायें एवं कृत्रिम सांस देकर उसका प्रथम उपचार करें एवं अस्पताल पहुंचाने की शीघ्र व्यवस्था करें।
छत्तीसगढ़ स्टेट पॉवर डिस्ट्रीब्यूशन कंपनी लिमिटेड राजनांदगांव क्षेत्र के कार्यपालक निदेशक श्री शिरीष सेलट ने कहा कि भीषण गर्मी, आंधी-तूफान और बारिश जैसे मौसम बिजली कर्मियों के लिए युद्ध के मैदान जैसी स्थिति उत्पन्न करता है। जरा सी गलती होने पर किसी की भी जान जा सकती है या जीवन भर के लिए विकलांग हो सकते हैं। ऐसी स्थिति में उपभोक्ताओं से अपील है कि वे लाइन कर्मचारियों को उनके सुधार कार्यों में सहयोग करें। बिजली आपूर्ति अवरुद्ध होने पर उपभोक्ता 05 से 10 मिनट रुक कर बिजली कंपनी के टोल फ्री नंबर 1912 पर शिकायत दर्ज कराएं।
उन्होंने ने कहा कि फीडर में आई खराबी या फाल्ट को ढूंढना और उसका निराकरण करना आसान नहीं होता है। भीषण गर्मी, आंधी-तूफान, बारिश और अंधेरे की परवाह न करते हुए फाल्ट खोजने की कार्यवाही की जाती है। कभी-कभी सभी खंभों की जांच करनी पड़ती है तो कभी-कभी गड़बड़ी कुछ खंभों के बीच ही शीघ्र मिल जाती है। विद्युत व्यवस्था के सुचारु संचालन एवं सुरक्षाात्मक दृष्टि से कार्य करने में उपभोक्ताओं का सहयोग भी आवश्यक है क्योकि विद्युत लाइनों में जरा सी भी असावधानी या छेड़खानी से बड़े-बड़े खतरे पैदा हो सकते हैं। दुर्घटनाओं को रोकने के लिए उपभोक्ताओं को भी उक्त बातें ध्यान रखना आवश्यक है, जिससे लोगों के घर के साथ-साथ जीवन भी रोशन रहे।
””आपका जीवन अमूल्य है। राजनांदगांव, कबीरधाम, खैरागढ़-छुईखदान-गंडई और मोहला-मानपुर-अम्बागढ़ चौकी जिलों के सभी उपभोक्ताओं से आग्रह है कि थोड़ी सी जागरूकता से अपने परिवार को सुरक्षित रखें।““