आपदा प्रभावितों एवं उनके आश्रितों को सहायता अनुदान राशि स्वीकृत
राजनांदगांव, 24 जून 2026/sns/- कलेक्टर श्री जितेन्द्र यादव ने दैवीय विपत्तियों के संबंध में राहत मद अंतर्गत आपदा प्रभावितों को सहायता अनुदान राशि स्वीकृत की है। इसके तहत राजनांदगांव तहसील अंतर्गत अतिवृष्टि व आंधी तुफान से 1 मकान पूर्णत: क्षति होने पर 1 लाख 20 हजार रूपए एवं सर्पदंश से 1 जनहानि होने पर 4 लाख रूपए तथा छुरिया तहसील अंतर्गत नाला के पानी में डूबने से 1 जनहानि होने पर 4 लाख रूपए एवं सर्पदंश से 1 जनहानि होने पर 4 लाख रूपए की सहायता अनुदान राशि आपदा प्रभावितों एवं उनके आश्रितों को स्वीकृत की है।