जनदर्शन में कलेक्टर श्रीमती तुलिका प्रजापति ने सुनीं ग्रामीणों की समस्याएं

मोहला, 25 जून 2026/sns/-कलेक्टर श्रीमती तुलिका प्रजापति ने मंगलवार को कलेक्ट्रेट सभाकक्ष में आयोजित साप्ताहिक जनदर्शन कार्यक्रम में जिले के विभिन्न क्षेत्रों से पहुंचे नागरिकों की समस्याएं सुनीं। इस दौरान प्राप्त आवेदनों पर संबंधित विभागीय अधिकारियों को त्वरित एवं गुणवत्तापूर्ण कार्रवाई सुनिश्चित करने के निर्देश दिए गए। जनदर्शन में जिले के समस्त ट्यूटर शिक्षकों द्वारा लंबित वेतन भुगतान की मांग को लेकर आवेदन प्रस्तुत किया गया। वहीं किसान श्री दुरुचरण ने खाता विभाजन संबंधी समस्या के निराकरण हेतु आवेदन सौंपा। ग्राम पंचायत मुकादह के ग्रामीणों ने शासकीय भूमि पर किए गए अवैध कब्जे को हटाने की मांग करते हुए ज्ञापन दिया। इसके अलावा श्री धनंजय कुमार ने पेंशन प्रकरण के भुगतान संबंधी आवेदन प्रस्तुत कर समस्या के शीघ्र समाधान की मांग की। कलेक्टर श्रीमती प्रजापति ने जनदर्शन में प्राप्त सभी आवेदनों को गंभीरता से लेते हुए संबंधित अधिकारियों को समय-सीमा में निराकरण करने तथा आवेदकों को राहत प्रदान करने के निर्देश दिए। उन्होंने कहा कि आमजन की समस्याओं का प्राथमिकता के आधार पर समाधान प्रशासन की प्राथमिकताओं में शामिल है।

About The Author